फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के निकट पहुंचे बाघ ने छुट्टा पशु को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल से बाहर निकले बाघ ने आबादी के निकट पहुंचकर छुट्टा पशु को हमला कर मार दिया। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जानकारी कर बाघ की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के सिमरा ताल्लुके महाराजपुर गांव में रविवार सुबह तड़के बाघ की मौजूदगी से अफरा-तफरी रही। बाघ गांव के प्रधान गुरदयाल सिंह के घर के पास पहुंच गया। यहां खेतों में घूम रहे एक छुट्टा पशु पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। प्रधान गुरुदयाल सिंह ने बताया कि घटना घर से महज 10 मीटर की दूरी पर होने से परिजनों में दहशत फैल गई। सुबह होने पर जब वह खेत की ओर पहुंचे तो बाघ के पगचिह्न देखे। कुछ दूरी पर पशु का अधखाया शव पड़ा देखा। जानकारी पर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाकर क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें