फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी से पहले टूटी खुशियों की डोर, बरात के बजाय दुल्हन के घर पहुंचे कफन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिंदगी कभी ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां खुशियों की दहलीज पर गम का पहाड़ टूट पड़ता है। हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक ऐसे ही परिवार के लिए काल बन गया। अमरिया क्षेत्र के तुरकुनिया गांव में जहां बहनोई इमरान की बहन की शादी की तैयारियां पूरे शबाब पर थीं, वहीं अब उसी घर के आंंगन में तीन लोगों के शव पहुंचने से मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

जहांगीर अपने परिवार के साथ इमरान के घर शादी की खुशियों में शामिल होने आ रहा था। पत्नी फरीदा और 10 वर्षीय मासूम बेटे जानेसार के साथ वह हंसी-खुशी सफर पर निकला था, लेकिन किसे मालूम था कि घर से महज 10 किलोमीटर पहले हुई दुर्घटना उनकी जिंदगी की अंतिम यात्रा बन जाएगी। हादसे में पहले फरीदा और मासूम बेटे जानेसार की जान गई। अब इलाज के दौरान जहांगीर ने भी दम तोड़ दिया।
जिस घर में बरात की तैयारियां हो रहीं थीं, वहां अब सिसकियों और चीखें सुनाई दे रहीं हैं। शादी वाले आंगन में जहां फूलों और रोशनी से सजावट की जानी थी, वहीं अब तीन जनाजे रखे देख हर आंख नम है।
विज्ञापन


शादी के आयोजन को लेकर संशय
इमरान की बहन की सोमवार को शादी होनी थी। इस बीच भीषण हादसे में परिवार के तीन निकट रिश्तेदारों की मौत से तैयारियां थमने के साथ ही खुशियां मातम में बदल गईं हैं। सोमवार को आने वाली बरात को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगी हैं। शादी के आयोजन को लेकर संशय है। परिजनों के अनुसार, बड़ा आयोजन तो टल ही गया लगता है। घर में तीन शव रखे होने से चीख पुकार का माहौल है। ऐसे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं। वहीं तीनों के शवों को लेने के लिए मृतकों के परिजनों के देर रात तक तिरकुनिया गांव पहुंचने की बात कही जा रही है।

आसपास गांव से पहुंचे लोग, हर आंख हुई नम
भीषण हादसे में मां-बेटे के साथ पिता के भी दुनिया से चले जाने की खबर फैलते ही तिरकुनिया नसीर गांव स्थित इमरान के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गांव के अलावा आसपास गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। एक साथ तीनों के शवों को रखा देख हर आंख नम हो गई। घर में चीख पुकार की गूंज हर ओर सुनाई दे रही थी। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें