फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसएन इंटर कॉलेज और ड्यूरी विद्यालय की टीम बनी विजेता

Fri, 17 Jul 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला स्तरीय नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। बालक वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय ड्यूरी की टीमों ने जीत हासिल की। ये दोनों विजेता टीमें अब 20 जुलाई को होने वाली मंडलीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन शहर के गांधी स्टेडियम में किया गया था। बालक वर्ग की प्रतियोगिता एसएन इंटर कॉलेज के तत्वावधान में हुई। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता जीजीआईसी बरखेड़ा के तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एसएन इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय ड्यूरी और जीजीआईसी की टीमों ने हिस्सा लिया।
बालक वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज ने उच्च प्राथमिक विद्यालय ड्यूरी की टीम को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग में ड्यूरी की टीम ने एसएन कॉलेज की बालिका टीम को 2-1 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय ड्यूरी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि विजेता टीमें अब अगले चरण में जाएंगी। ये टीमें 20 जुलाई पीलीभीत में आयोजित होने वाली मंडलीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें