फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे दिन भी टीमों को नहीं मिली बाघ की लोकेशन

Fri, 23 May 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। वन कर्मियों की टीम बृहस्पतिवार को भी बाघ को बेहोश कर पकड़ने के प्रयास में जुटी रही। मगर उसकी लोकेशन नहीं मिली। बाघ लगाए गए पिंजरों के समीप भी नहीं आया।
विज्ञापन

रविवार को बाघ ने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव चतीपुर के समीप गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे गांव निवासी रामप्रसाद को तो 12 मई की रात को घटनास्थल से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर गांव नजीरगंज निवासी किसान हंसराज को मार डाला था।
बाघ महीनों से सुल्तानपुर, नजीरगंज, चतीपुर, पिपरा, पटिहन आदि गांवों में चहलकदमी कर रहा है। दो किसानों पर हमला कर मारने वाले बाघ को बेहोश कर पकड़ने की स्वीकृति मिली। जिसके बाद बुधवार को वन विभाग की टीमें पूरे दिन बाघ की लोकेशन जानने में लगी रहीं।
विज्ञापन

एसडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भी बाघ को बेहोश कर पकड़ने के लिए टीमें क्षेत्र में पहुंचीं। एसडीओ ने बताया कि दो दिन से बाघ की लोकेशन नहीं मिल रही है। कर्मचारियों को बाध की लोकेशन जानने के लिए लगाया गया है। बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर पिंजरे भी लगवाए गए है। बाघ पिंजरोंं के समीप भी अब तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें