फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेतों में देखी गई शावकों के साथ तेंदुए की चहलकदमी

Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। जंगल से दूर तिरकुनियां नसीर गांव के निकट पहुंचे तेंदुए की चहलकदमी लगातार जारी है। आबादी के निकट 100 मीटर के दायरे में तेंदुआ डेरा जमाए है। इससे ग्रामीण दहशत में है। बुधवार की रात भी शावकों के साथ तेंदुए की चहलकदमी देखी गई।
विज्ञापन

तहसील अमरिया के गांव तिरकुनियां नसीर निवासी सोईल मलिक ने बताया कि पिछले कई दिनों से दो तेंदुओं की आबादी के निकट खेतों में मौजूदगी देखी जा रही है। तेंदुओं ने क्षेत्र में डेरा जमा लिया है।
100 से 500 सौ मीटर के दायरे में तेंदुओं की चहलकदमी बनी है। बुधवार देर रात नौ बजे गांव तिरकुनयां नसीर के निकट उदयपुर मार्ग पर सड़क के किनारे आबादी से सौ मीटर की दूरी पर सोईल मलिक के खेत में शावकों के साथ तेंदुए की चहलकदमी देखी गई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग खेतों की ओर जाने से कतराने लगे।
विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व गांव के आसपास तेंदुओं की मौजूदगी गन्ने के खेत में देखी गई थी। सूचना पर वन दरोगा शीलेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए। वन दरोगा शीलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क कर निगरानी बढ़ा दी गई है। कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें