फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाथियों पर सवार होकर बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने निकलेगी टीम

Fri, 25 Sep 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बाघ को ट्रेंकुलाइज कराने को दुधवा से पहुंची दो हथिनी- वन विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। बाघ को ट्रैंक्युलाइज करने के लिए हाथियों पर सवार होकर वन विभाग की टीम निकलेगी। दुधवा से प्रशिक्षित हथिनी चमेली और सुलोचना को लाया गया है। वहीं, बृहस्पतिवार को बाघ के पंजों के निशान गन्ना के खेत से सात किलोमीटर दूर मिले।
विज्ञापन


गांव शांतिनगर के किसान मुंशी प्रसाद को 28 अगस्त को मार डालने वाले बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की अनुमति 18 सितंबर को मिली थी। अगले दिन बाघ को ट्रैंक्युलाइज करने के लिए दुधवा से विशेषज्ञ डॉ. दया और डॉ. तल्हा ने गांव कबीरगंज के समीप गन्ना के खेत पर पहुंचे। वहां मचान पर दो दिन तक टीम डेरा जमाए रही। इस दौरान दो बार बाघ गन्ने के खेत से निकलकर भी आया, लेकिन विशेषज्ञों को उसे ट्रैंक्युलाइज करने मौका नहीं मिला। तीसरे दिन गन्ना के खेत में समीप पिंजरा भी लगाया गया। हालांकि बाघ पिंजरा के समीप तक नहीं पहुंचा। इसके बाद बाघ के गन्ना के खेत से चले जाने पर उसकी लोकेशन दो दिन तक नहीं लग सकी। बृहस्पतिवार को गांव कबीरगंज में गन्ना के खेत से करीब सात किलोमीटर दूर गांव भुरजनिया के समीप पंजों के निशान होने की सूचना पर टीम पहुंची।

०००००००
बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने के लिए दुधवा से प्रशिक्षित हथिनी चमेली और सुलोचना को मंगवाया गया है। अब हाथियों पर सवार होकर टीम बाघ को ट्रैंक्युलाइज करने निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित कुमार, रेंजर संपूर्णानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें