शाहगढ़ के किले के पास सर्वे करती लखनऊ से आई टीम।स्रोत:समाजिक कार्यकर्ता
पीलीभीत। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने शनिवार को पूरनपुर क्षेत्र के शाहगढ़ किले का सर्वे किया। टीम ने अवशेषों को देखा और आसपास के लोगों से जानकारियां जुटाईं।
सामाजिक कार्यकर्ता शिवम कश्यप ने शाहगढ़ किले के पौराणिक महत्व और अवशेष को लेकर पुरातत्व विभाग से पत्राचार किया था। इस पर रविवार को लखनऊ एएसआई की टीम के प्रदीप चंद्र पांडेय समेत डॉ. सौरभ, डाॅ. रवि यादव की टीम ने शाहगढ़ क्षेत्र में माहौल व यहां की भौगोलिक स्थिति को देखा। सर्वेक्षण टीम ने शाहगढ़ में टीलों का बारीकी से मुआयना किया और आसपास के मंदिरों में लगी बड़ी ईंटों पर लगी पौराणिक मूर्तियों को देखा। सर्वे के बाद टीम वहां से चली गई। संवाद