फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निगरानी में लगी रही टीम, नहीं मिली तेंदुए की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रम्पुरा कोन में कुत्ते को ले जाते वक्त दिखा था
विज्ञापन

पूरनपुर। गांव रम्पुरा कोन में घर के बाहर से कुत्ते को उठाकर ले जाने वाले तेंदुए की निगरानी के लिए शनिवार को भी टीम लगी रही, लेकिन तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल सकी। तेंदुए की पिछले कई दिनों से हो रही चहल-कदमी से आसपास के लोग दहशत में है।
विज्ञापन


गांव निवासी सोना सिंह के घर के बाहर घूम रहे कुत्ता को तेंंदुआ बृहस्पतिवार को उठा ले गया था। घटना का वीडियो उनके घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया था। सूचना पर शुक्रवार को पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को तेंदुआ के पैरों के निशान मिले थे। तेंदुआ की चहल-कदमी को लेकर टीम के सदस्यों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। तब से तेंदुआ की निगरानी को टीम लगी हुई है। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि शनिवार को तेंदुआ नहीं दिखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें