शनिवार का सजा अर्द्धनारीश्वर मंदिर। संवाद
शनिवार को गौरीशंकर, अर्द्धनारीश्वर मंदिरो में की गईं तैयारियां, हुई सजावट
पीलीभीत। महाशिवरात्रि पर आज शहर के शिवालयों में दिन भर बम-बम भोले के जयकारे गूंजेंगे। भक्त शिवालयों में जलाभिषेक के साथ धतूरा, गन्ने व फलों का भोग प्रभु शिव को लगाएंगे। पर्व की तैयारियों को लेकर शनिवार को शहर के शिवालयों में पूरे दिन सजावट आदि का कार्य चलता रहा। शहर के गौरी शंकर मंदिर को विशेष फूल लाइटों के साथ सजाया गया, व आज पर्व पर भक्तो की भीड़ के लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के शिवालय बम-बम भोले व जयघोष से पूरे दिन गूंजेंगे। सुबह से शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक के लिए भक्तों की शिवालयों के बाहर हजारों की संख्या में कतार लगेगी। महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर दो दिन पहले से शिवालयों की सजावट शुरू हो गई। संवाद
डीएम-एसपी पहुंचे गौरीशंकर मंदिर, सुरक्षा का लिया जायजा
गौरीशंकर मंदिर में भक्तों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के अनुमान एक दिन पूर्व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव गौरीशंकर मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का जायजा लिया, भक्तों के रास्ते पर विशेष सफाई अभियान के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए। इसी के साथ आयुर्वेदिक चौराहे से लेकर मंदिर प्रांगण में शहर की जगह-जगह टीमें सुरक्षा की दृष्टि से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।