शिक्षक संगठनों ने
उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का छठे दिन भी बहिष्कार भी किया।
शिक्षक विधायक संजय कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर शिक्षकों की समस्याओं को
मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
माध्यमिक वित्तविहीन
शिक्षक महासभा, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ ने
लंबित मागों को लेकर छठे दिन भी बहिष्कार जारी रखा। शिक्षक संगठनों ने
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित मूल्यांकन केंद्र पर कार्य बहिष्कार कर
धरना दिया। शिक्षक विधायक संजय कुमार मिश्रा ने ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज
व जीजीआईसी के मूल्यांकन केंद्रों पर पहुुंचकर बहिष्कार कर रहे शिक्षकों
का उत्साहवर्धन करते हुए बहिष्कार जारी रखने की अपील कहा कि शिक्षकों की
विनियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, वित्तविहीन विद्यालयों का
मानदेय आदि मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
जब तक
समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, बहिष्कार चलता रहेगा। उन्होंने बताया
कि समस्याओं को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। संभवता: जल्द ही
हल निकाल लिया जाएगा।
इस मौके पर वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष
विजय कुमार सिंह ,पाल, महेंद्रपाल गंगवार, नरेंद्रप्रताप सिंह, दिनेश कुमार
गंगवार, प्रभात गुप्ता, हरगोविंद शर्मा, अखलाक हसन खां, अनीता जोशी,
रामजानकी शुक्ला, वीरपाल गंगवार, नन्हेंलाल, मोहम्मद ताहिर, प्रेमनरायन
गंगवार, केसी वर्मा, नरेंद्र सिंह, डॉ. अश्वनी गंगवार, यशवंत सिंह पटेल आदि
शामिल रहे। इधर वित्तविहीन शिक्षक महासभा उरई के प्रधान महासचिव अशोक
राठौर की बहिष्कार के चलते हुई गिरफ्तारी पर शिक्षक संगठनों ने रोष जताया।
निर्णय लिया गया कि यदि महासचिव को तत्काल रिहा नहीं किया गया तो छह अप्रैल
से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
मूल्यांकन कार्य में आई तेजी
ड्रमंड
राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य
के दौरान करीब आठ हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जीआईसी के
उपनियंत्रक रामपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को करीब 5151 कापियों का
मूल्यांकन किया गया है, जबकि जीजीआईसी की उपनियंत्रक के मुताबिक तीन हजार
कॉपियां जांची गई।