नगर के बंडा रोड
स्थित हनुमान मंदिर में श्री बालाजी महाराज जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पवन
सुत मंडल की ओर से दो अप्रैल से चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक समारोह में
शनिवार को नगर में बाला जी की पंचम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभयात्रा
का जगह-जगह स्वागत किया गया।
समारोह को लेकर दो अप्रैल को हनुमान मंदिर
में रामायण पाठ रखा गया। तीन को इसके समापन पर प्रसाद बांटा गया। शनिवार
को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो बंडा रोड, पकड़िया चौराहा,
कोतवाली रोड़, स्टेशन रोड, माधोटांडा, तहसील रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर
में पहुंचकर समाप्त हो गई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में
सबसे आगे श्रद्धालु सड़क की सफाई करते चल रहे थे।
इसके पीछे शिव दरबार
की झांकी, हनुमान दरबार की झांकी और काली के अखाड़ा के कलाकार विभिन्न करतब
दिखाते चल रहे थे। हनुमान दरबार के पीछे तमाम श्रद्धालु भजन करते चल रहे
थे। शोभायात्रा का नगर के कई स्थानों पर स्वागत किया गया। व्यापारी नेता
विजयपाल विक्की ने शोभायात्रा मेें शामिल श्रद्धालुओं को बिस्कुट बांटे।
शोभायात्रा में मंडल के संरक्षक रामस्वरूप आजाद, महंत शिवम कुमार कठेरिया,
नरेंद्र कठेरिया, रिक्की कठेरिया आदि थे।
टूटी तलवार लगने से किशोर घायल
पूरनपुर।
शोभायात्रा में एक पात्र द्वारा घुमाई जा रही तलवार टूटकर मोहल्ला
कायस्थान के एक किशोर के लग गई। किशोर को सीएचसी लाया गया। सीएचसी पहुंचे
किशोर के परिवार वालों ने मामूली चोट पर किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया।