फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच का संबंध जितना मधुर, न्याय की रफ्तार उतनी तेज: जिला जज

Fri, 23 May 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सिविल बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल शाहिद ने कहा कि बार और बेंच का संबंध जितना मधुर रहता है। न्याय की रफ्तार उतनी ही तेज होती है।
विज्ञापन


सिविल बार परिसर में बृहस्पतिवार को हुए समारोह में उन्होंने कहा कि वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना ही हम सब का उद्देश्य है। बार और बेंच के इस कसौटी पर खरा उतरने की उन्होंने उम्मीद जताई। बार अध्यक्ष विवेक पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने जिला जज का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में जनपद के सभी न्यायिक अधिकारीगण के साथ साथ एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विद्याधर पांडेय, विवेक अवस्थी, नीरज जायसवाल, अशोक बाजपेई, मोहन वीर सिंह, आलोक कुमार नगाइच, स्नेहलता तिवारी, अवधेश चंद्र शर्मा, तारिक अली बेग, अशर हुसैन, अंशुल गौरव सिंह, विवेक अवस्थी, फैजान अली खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन महासचिव मोहन गिरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें