फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में पूरे दिन नहीं चमका सूरज, ठिठुरते रहे लोग

Tue, 03 Feb 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार को पूरे दिन धूप नहीं खिली। बर्फीली हवा के चलते लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को भी पूरे दिन कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कड़ाके की सर्दी के बीच घना कोहरा आ गया। इससे सड़कों पर दृश्यता अत्यंत कम हो गई। ऐसे में यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। चालकों ने हेडलाइटें जलाकर धीमी गति से वाहन निकाले। पूरे दिन सूरज नहीं चमका। साथ ही बर्फीली हवा भी चलती रही। ऐसे में लोग ठिठुरन महसूस करते रहे।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 10.3 एवं अधिकतम 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार बुधवार को भी पूरे दिन कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में धूप खिलने की संभावना नहीं है। इसके बाद कोहरे में कुछ कमी आएगी। सुबह और शाम के समय कोहरा आएगा लेकिन दोपहर में धूप खिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें