फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चौथे दिन भी नहीं चली चीनी मिल, किसानों ने प्रदर्शन कर गन्ना उपायुक्त का फूंका पुतला

Fri, 30 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन कर डिप्टी सीसी का पुतला फूंकते किसान स्रोत किसान
विज्ञापन
पूरनपुर। बॉयलर में खराबी से मंगलवार को बंद हुई चीनी मिल शुक्रवार को भी नहीं चल सकी। खराबी दूर करने को दिल्ली से आए मैकेनिक तीसरे दिन भी जुटे रहे। विरोध में किसानों ने चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन कर गन्ना उपायुक्त का पुतला फूंका। शीघ्र चीनी मिल के न चलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बॉयलर की खराबी से चीनी मिल मंगलवार सुबह 11 बजे बंद हो गई थी। मिल के बंद होते ही गन्ना की तौल बंद कर दी गई। इससे चीनी मिल यार्ड में करीब छह सौ गन्ना भरे वाहनों सहित किसान इंतजार कर रहे हैं। खराबी दूर करने को दिल्ली से मैकेनिक बुलाए गए। बुधवार रात से मैकेनिक खराबी दूर करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार रात को एक स्थान से बॉयलर की खराबी ठीक कर चीनी मिल को चलाने की कोशिश की गई, मगर बॉयलर के दूसरी जगह से खराब होने पर मिल नहीं चल सकी।
शुक्रवार को भाकियू (टिकैत) के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह के नेतृत्व में चीनी मिल गेट पर एकत्र हुए किसानों ने विरोध में प्रदर्शन कर गन्ना उपायुक्त का पुतला फुंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चार दिन से मिल गेट पर किसानों के वाहनों में भरा गन्ना सूख रहा है। किसान चीनी मिल चलने का इंतजार खुले आसमान के नीचे रहकर कर रहे हैं। गन्ना आपूर्ति इंडेंट जारी न होने से किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही हैं। इससे किसान खेतों में गन्ना की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। अगर शीघ्र ही चीनी मिल नहीं चलाई गई, तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालों में शिव शंकर, बृज सिंह, शिवम वर्मा, रितिक यादव, मनवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, बलवीर सिंह, कमलेश कुमार, लक्ष्मीकांत वर्मा, रूपराम चौहान, सूरज चौहान, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


वर्जन

मैकेनिकों ने बॉयलर की खराबी को दूर कर चीनी मिल को बृहस्पतिवार शाम को चलाने की कोशिश की, लेकिन बॉयलर एक अन्य स्थान से खराब होने पर मिल नहीं चल सकी। मैकेनिक खराबी दूर करने को जुटे हैं। शुक्रवार देर रात चीनी मिल चलने की संभावना है।
विज्ञापन


डॉ. खुशीराम भार्गव, जिला गन्ना अधिकारी

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें