पूरनपुर। किसान सहकारी चीनी मिल से पीतल की वायरिंग और दो टूल मिल के संविदाकर्मी ने अपने साथी की मदद से चोरी किए थे। पुलिस ने चोरी के सामान सहित दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
चीनी मिल में दो दिन पहले करीब 1.30 लाख रुपये कीमत की पीतल की वायरिंग और दो टूल चोरी हो गए थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि चीनी मिल के संविदा कर्मचारी गांव नरायनपुर निवासी सुधांशु सिंह और गांव के ही अमन सिंह को चीनी मिल के समीप बने यात्रीशेड के समीप से गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान करा दिया गया। संवाद