फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा का संदेश दिया

Tue, 13 Oct 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। हाथों में जागरूकता का संदेश और महिला सुरक्षा का संकल्प लेकर सोमवार को छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे। मौका था मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत निकाली गई जागरूकता रैली का। एएसपी अधीक्षक हिमांशु गौरव के नेतृत्व में वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज से शुरू हुई रैली गौहनिया चौराहा होते हुए स्टेडियम रोड से ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। यहां रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन

रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ महिला पुलिसकर्मी और पुलिस बल शामिल रहा। रैली के जरिये महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आमजन को भी महिला सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। जागरूकता अभियान के दौरान 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। एएसपी हिमांशु गौरव, ट्रैफिक सीओ आकृति पटेल ने छात्र-छात्राओं और महिलाओं से खुद जागरूक रहने के साथ ही आसपास की महिलाओं और बालिकाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति सजग करने की अपील की। रैली में थाना सुनगढ़ी, कोतवाली और महिला थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें