पीलीभीत। जनपद एक नवंबर को एक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार करने के लिए सोमवार शाम एक बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज और मेगा कैंप के नोडल अधिकारी त्रिभुवननाथ पासवान ने की। उन्होंने जनपद के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि यह कैंप उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश पर आयोजित हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बैठक में योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से प्रचार करने का सुझाव दिया। यह आयोजन जनपद न्यायाधीश रवींद्र कुमार के निर्देशानुसार होगा।संवाद