फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्रा बोली... सर, डीएम बनना है, कैसे करें पढ़ाई

विज्ञापन
छात्राओं के सवालों का जवाब देते जिला​​धिकारी ज्ञानेंद्र सिंह संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने पहुंची बरहा के कंपोजिट विद्यालय की छात्रा सोनाली ने डीएम से पूछा कि सर मुझे डीएम बनना है। कैसे और कितनी पढ़ाई करें। छात्रा के सवाल पर डीएम मुस्कुराए और कहा कि पहले तो लक्ष्य तय कर लें कि सिविल सेवा की तैयारी करनी है। इसके लिए दिन के 24 घंटे में पढ़ाई का समय तय कर लें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर से सटी ग्राम पंचायत बरहा की छात्राएं शिक्षक संतोष खरे के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचीं। कलक्ट्रेट के कामकाज की जानकारी के साथ ही छात्राओं ने जिलाधिकारी से कई सवाल किए। डीएम कैसे बनते हैं, और कई अन्य सवाल भी पूछे।
डीएम ने छात्राओं से कहा कि सभी को अलग सेक्टर में जाना होता है। कोई डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और किसी को वकील बनना है। इसलिए जिस क्षेत्र में जाने की रुचि हो, उसी के अनुसार तैयारी करें। डीएम ने शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें