पीलीभीत। बिना योजना के छतरी चौराहे पर कराए जा रहे सुंदरीकरण के कार्य के कारण दस दिन के अंदर ही नगर पालिका को सुंदरीकरण का कार्य अधूरा समाप्त करना पड़ा।
नगर पालिका द्वारा छतरी चौराहे के डिवाइडर पर लगाए गए 30 पोल सहित सुंदरीकरण के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को सोमवार को उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि स्ट्रीट लाइटें टनकपुर हाईवे से गुजर रहे बड़े वाहनों से टकराते हुए क्षतिग्रस्त हो रही थी। हालांकि अब चौराहे पर लाइटें नही लगेंगी। बता दें कि शहर के छतरी चौराहे पर 37 लाख से लगभग 30 लाइटें दस दिन पूर्व लगाई गई। इनमें चौराहे का प्रतीक छतरी व दोनों ओर लाइटें लगी थीं। संवाद