फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चक्रतीर्थ मंदिर परिसर में लगेगी भगवान परशुराम की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डीएम ने ग्राम पंचायत चक्रतीर्थ कल्याणपुर मंदिर परिसर, उच्च प्राथमिक विद्यालय और सचिवालय का निरीक्षण किया। डीएम ने मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को चक्रतीर्थ कल्याणपुर मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का चिह्नांकन कर वहां पिलर लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर को सुंदर बनाए जाने के लिए वहां पर भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाए जाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत में बने उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में कृषि यंत्र, डनलप आदि खड़े मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए सामान को वहां से हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत सचिवालय के कक्ष व साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत सहायक की तैनाती करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए।
पंचायत सचिवालय के पास बने तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के लिए एसडीएम अमरिया को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बीडीओ, एडीओ पंचायत, लेखपाल और ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें