फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सैनिक के शव का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 16 Dec 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर में सेना के जवान मनीष को श्रद्धांजलि देते सेना के जवान और अ - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय सेना के जवान मनीष उर्फ जितेंद्र का शव असम से रविवार को आधी रात घर पहुंचने पर परिजन में कोहराम मच गया। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ शारदा नदी तट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। तहसीलदार सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

हजारा थाना के गांव सिद्धनगर निवासी विश्वनाथ प्रसाद के बड़े पुत्र मनीष की असम में तैनाती थी। एक दिन पहले असम में ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। सेना के अफसर शव लेकर रविवार की रात करीब ढ़ाई बजे उनके घर पहुंचे। मनीष का शव घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शारदा नदी के धनाराघाट तट पर राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि उनके पिता विश्वनाथ प्रसाद ने दी। इससे पहले जवानों ने सलामी दी। तहसीलदार आशीष गुप्ता, एसओ शरद यादव, बरेली रेजिमेंट के कर्नल अजीत लिंबु, प्रधान महेंद्र सिंह, हरेंद्र गुप्ता, मनीष कटियार, अमित कुमार, मनन कुमार, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें