फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह देर तक छाया रहा कोहरा, जनजीवन प्रभावित, थमी वाहनों की रफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच शहर में गौहनिया चौराहे से हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में कोहरे ने फिर दस्तक दे दी। करीब 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहने से जन जीवन प्रभावित हुआ। कोहरा छंटने के बाद धूप खिली, लेकिन उसमें भी गर्माहट कम रही। मौसम विभाग की ओर से कोहरा बढ़ने के साथ ही 20 दिसंबर से सर्दी में बढ़ोत्तरी होने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया दिखा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। जो वाहन सड़कों पर निकले, उनके चालकों ने हेडलाइट जला रखी थीं। घने कोहरे के कारण दृश्यता करीब 10 मीटर ही रही। सुबह करीब दस बजे कोहरा छंटा तो धूप खिली। हालांकि धूप में गर्माहट कम रही। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.8 और अधिकतम 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डाॅ. ढाका के अनुसार मौसम विभाग की ओर से सुबह और रात के समय कोहरा और बढ़ने के साथ ही 20 दिसंबर से सर्दी में भी बढ़ोतरी हो जाने का पूर्वानुमान दिया गया है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि इस तरह का मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें