फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खिले चेहरों ने दी गवाही, हिंदी में मेहनत रंग लाई

Tue, 25 Feb 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
छात्र हिमाशु गंगवार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। जिले के 70 केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूूल और दूसरी पाली में इंटर के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं के खिले चेहरों ने पेपर अच्छा होने की गवाही दी। विद्यार्थियों ने कहा कि सभी प्रश्न हल किए हैं। परीक्षा का डर दूर हो गया।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। पहले दिन अधिकांश परीक्षार्थी सुबह 7:30 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे। गेट पर लगी सूची में रोल नंबर, कक्ष संख्या देखी और लाइन में खड़े हो गए। पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी और इंटर में सैन्य विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र कराया गया।
इसी तरह से दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। विद्यार्थी निर्धारित समय से एक घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए। दूसरी पाली में हाईस्कूल का हेल्थ केयर और इंटर का हिंदी, सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र कराया गया। परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर सामान्य था। अधिकांश प्रश्नों पढ़े हुए आए। मेहनत सफल हो गई।
विज्ञापन




हिंदी का प्रश्नपत्र काफी आसान था। अधिकांश पढ़े-पढ़ाए प्रश्न आए। सभी सवाल हल किए हैं। रिजल्ट भी बेहतर आने की उम्मीद है। - हिमांशु, हाईस्कूल


हिंदी का पहला पेपर काफी अच्छा हुआ। प्रश्नों ने परेशान नहीं किया। सारे सवाल हल किए गए। मेहनत सफल होने की उम्मीद है। - बबली, हाईस्कूल


पहला पेपर को लेकर कुछ डर था, लेकिन पेपर देखकर यह डर दूर हो गया। प्रश्न सभी पढ़े हुए थे, सभी हल किए हैं। - बंटी, हाईस्कूल






प्रश्नपत्र देखकर ही मन खुश हो गया था। प्रश्नपत्रों को पढ़कर बेहतर तरीके से हल किया गया। रिजल्ट भी अच्छा आएगा।

- आदित्य, हाईस्कूल

छात्र हिमाशु गंगवार।- फोटो : संवाद

छात्र हिमाशु गंगवार।- फोटो : संवाद

छात्र हिमाशु गंगवार।- फोटो : संवाद

छात्र हिमाशु गंगवार।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें