फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसआईबी ने मार्बल व सरिया सीमेंट के प्रतिष्ठान पर 25 लाख की कर चोरी पकड़ी

विज्ञापन
बीसलपुर के एक प्रतिष्ठान पर जांच करती एसआईबी टीम स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बीसलपुर/पीलीभीत। एक सप्ताह पहले मिली कर चोरी की लिखित शिकायत पर बरेली जीएसटी की एसआईबी (विशेष जांच शाखा) टीम ने रेकी के बाद बृहस्पतिवार को नगर के टाइल्स व सरिया सीमेंट के दो व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। प्राथमिक जांच में एसआईबी ने करीब 25 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी है। टीम शाम सात बजे के बाद तक व्यापारियों के खरीद-फरोख्त के दस्तावेज खंगालती रही।
विज्ञापन


जिले में कर चोरी को लेकर बरेली जीएसटी एसआईबी की टीम इन दिनों सक्रिय है। एसआईबी के उपायुक्त अनिरूद्ध सिंह के नेतृत्व में चार से पांच सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे बीसलपुर बस स्टैंड के करीब स्थित पवन मार्बल्स व अनिल बिल्डिंग मेटेरियल पर छापा मारा। पता चलते ही आसपास क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
कई व्यापारी अपनी दुकान बंद करके चले गए। टीम देर शाम तक व्यापारियों के खरीद-बिक्री के दस्तावेज खंगालती रही। एसआईबी उपायुक्त अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि उन्हें एक ग्राहक ने लिखित शिकायत दी थी। इसमें बताया कि व्यापारी माल बिक्री पर पक्का बिल नहीं देते हैं। इसको लेकर पहले खुद ग्राहक बनकर टीम ने रेकी की। छापेमारी के बाद पवन मार्बल्स से करीब 25 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। आगे भी जांच चल रही है। वहीं अनिल मेटेरियल के भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें