फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा के बहाव से ठोकर के आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
नगरिया खुर्द कलां में नदी के ठोकर की नोट का भाग किया क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
नगरिया खुर्द कला में नदी ने किया कटान, कई जगह डूब गए बाढ़ नियंत्रण कार्यों के एप्रन, ग्रामीणों में बाढ़ का डर
विज्ञापन

कलीनगर। दो दिन पूर्व बनबसा बैराज से करीब दो लाख क्यूसेक पानी पास किए जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। नगरिया खुर्द कला में शारदा सागर खंड की ओर से पूर्व वर्षों में बनाई गई एक ठोकर का नोज तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। कई स्थानों पर बाढ़ नियंत्रण कार्य डूब गए। इसके साथ ही शारदा नदी के पार के इलाके में कई स्थानों पर कटान तेज हो गया। इससे ग्रामीणों में बाढ़ का डर है।
तहसील क्षेत्र में शारदा नदी करीब 10 गांवों की सीमा से होकर पूरनपुर क्षेत्र की ओर पहुंचती है। हर साल नदी जलस्तर बढ़ने के बाद नदी किनारे के इलाके में रहने वालों लोगों के लिए मुसीबत बढ़ाती है। इस बार बरसात के दौरान नदी का जलस्तर अधिकांश समय सामान्य रहा। दो दिन पूर्व नदी में करीब दो लाख क्यूसेक तक पानी पास किया गया। बहाव तेज होने से नगरिया खुर्द कलां में नदी ने पूर्व वर्षों में बनाई गई ठोकर की नोट को क्षतिग्रस्त कर दिया। अन्य इलाकों में भी बाढ़ नियंत्रण कार्य डूब गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के आगे शारदा नदी बाएं किनारे की ओर तेज गति से बह रही है। इसके चलते सोमवार को दिनभर नदी ने शारदा नदी के पार के इलाके में कटान किया। कई स्थानों पर किसानों की कृषि भूमि, जंगल और अन्य श्रेणी की जमीन नदी की धार में कटती रही। वहीं, बिजौरी खुर्द कला क्षेत्र में भी नदी ने उन स्थानों पर कटान किया, जहां पूर्व वर्षों में कृषि भूमि कटकर नदी में समा गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि राजस्व और सिंचाई विभाग की टीमें नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्थिति के आधार पर ग्रामीणों को भी जानकारी देकर सचेत किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें