फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कंपार्टमेंट परीक्षा में हाईस्कूल के 315 और इंटर के 149 परीक्षार्थी पास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम सोमवार देर शाम जारी कर दिया गया। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल 316 परीक्षार्थियों में से 315 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल 174 परीक्षार्थियों में से 149 ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

हाईस्कूल कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए जिले से कुल 326 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 316 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परिणाम जारी होने के बाद 315 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए।
इसी तरह इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 183 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 174 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और नौ अनुपस्थित रहे। परिणाम में 149 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परिणाम जारी होने के साथ ही परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को राहत मिली है। डीआईओएस विजय सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें