फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सचिव ने नहीं दिया जवाब, कार्रवाई तय

Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मनरेगा कार्य में उपस्थिति लगाने में गोलमाल करने के आरोप में जिम्मेदारों ने अब तक साक्ष्यों सहित जवाब नहीं दिया है। पत्र जारी होने के बाद अब जिम्मेदारों ने मनरेगा लोकपाल से कुछ समय की मोहलत मांगकर अपना पक्ष रखने की बात कही है। पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव टंडोला में बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण कार्य कराया गया था। निर्माण कार्य के मनरेगा श्रमिकों को लगाया गया। इसमें मस्टररोल के जरिए हाजिरी लगाने में जिम्मेदारों ने जमकर खेल किया। हाजिरी में दिखाए गए लोगों के नाम व फोटो में घपला हुआ। मामले की जानकारी लगने पर मनरेगा लोकपाल ने जब मामले की जांच की, तो मामला सही पाया गया। इसके बाद एक के बाद एक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जिम्मेदारों ने मनरेगा लोकपाल को स्पष्टीकरण नहीं दिया।
विज्ञापन

लोकपाल की ओर से तीन मई को दोबारा से अंतिम नोटिस जारी किया। अब जवाब न देने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी ने उपस्थित होकर लोकपाल से मोहलत मांगी है। बताया कि 13 मई को प्रधान व महिला मेट आदि स्पष्टीकरण के साथ कार्यालय में अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें