फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रागी जत्थों ने किया गुरु की महिमा का बखान

विज्ञापन
गुरूद्धारा श्री कलगीधर सिंह सभा मझोला में गुरू पर्व के मौके पर गुरू की महिमा का बखान करता ​कविश
विज्ञापन
मझोला। गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में तीन दिनों से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ का समापन हुआ। रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान किया। इससे पूर्व नौ से लेकर 14 नवंबर तक गुरुद्वारे में सुबह साढ़े चार बजे प्रभात फेरी भी निकाली गई।
विज्ञापन

सितारगंज उत्तराखंड से पहुंचे बलजीत सिंह ताडी जत्थे ने गुरु महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालकर संगत को निहाल किया। संगत को बताया कि श्री गुरुनानक देव जी ने मनुष्यों को सच्चाई के मार्ग पर चलने की सलाह दी।
मुख्यग्रंथी बाबा गुरजंट सिंह ने समापन की अरदास कर प्रकाश पर्व की बधाई दी। लंगर भी हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। संचालन रणजीत सिंह ने किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, तेजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

गुरूद्धारा श्री कलगीधर सिंह सभा मझोला में गुरू पर्व के मौके पर गुरू की महिमा का बखान करता कविश

गुरूद्धारा श्री कलगीधर सिंह सभा मझोला में गुरू पर्व के मौके पर गुरू की महिमा का बखान करता कविश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें