पीलीभीत। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र सरल थे और चंद्रयान को लेकर सवाल पूछे गए थे। इससे पेपर देकर बाहर आए अभ्यर्थियों के चेहरे खिले दिखे। दो पालियों में पंजीकृत 799 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 706 शामिल हुए। 93 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राम इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें ड्रमंड इंटर कॉलेज में पंजीकृत 400 अभ्यर्थियों में से 50 और राम इंटर कॉलेज में पंजीकृत 399 में 43 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में भी इतने ही अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे।
परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कॉपियों को सुरक्षा के बीच रखवाया गया। जिला समन्वयक उपाधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दुष्यंंत कुमार ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल निपटी है। दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। पंजीकृत कुल अभ्यर्थियों में 93 गैर हाजिर रहे हैं।
.......
बोले अभ्यर्थी- हालिया घटनाओं से संबंधित थे प्रश्न
पेपर सरल था और पढ़ा हुआ आया था। निगेटिव अंक के कारण थोड़ा सोच समझकर पेपर हल करना पड़ा।
- अधिशा लोधी
.......
पेपर में चंद्रयान से संबंधित प्रश्न भी आए। इसके अलावा मौजूदा हालात को लेकर भी सवाल थे। फिलहाल पेपर सही हुआ है।
- अंजलि तिवारी
.......
हाल के घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछे गए थे। इसकी पहले से ही तैयारी थी। पेपर ठीक हुआ है और सफलता भी मिलेगी।
- जूही
......
पेपर में कुछ भी बाहर का नहीं आया था। सब कुछ तैयारी के अनुसार ही आया था। इसलिए हल करने में कोई दिक्कत नहीं आई।
-अंजलि
शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गेट पर चस्पा सूची में कक्ष संख्या देखते परीक्