फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रयागराज ने राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में खेलती ​खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से खेलो भारत आयाम के तहत आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रयागराज तथा शाहजहांपुर के बीच हुआ। जिसमें प्रयागराज की टीम 2-0 से विजेता रही।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल शाहजहांपुर एवं कानपुर की टीमों के बीच हुआ। जिसमें शाहजहांपुर 2-0 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल प्रयागराज एवं पीलीभीत के बीच हुआ। जिसमें प्रयागराज भी 2-0 से विजेता बनी। फाइनल मैच प्रयागराज तथा शाहजहांपुर के बीच हुआ। जिसमें प्रयागराज ने 2-0 से जीत दर्ज की।
प्रयागराज की मुस्कान को बेस्ट गोलकीपर, प्रयागराज की ही अंतिमा को बेस्ट स्कोरर तो शाहजहांपुर की आकांक्षा को बेस्ट मिडफील्डर घोषित किया गया। जिला सहसंयोजक आयुष मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं रेलवे में अधिकारी गीता कुमारी, महिला एवं बाल विकास कल्याण सदस्य बबीता सक्सेना, अभाविप जिला प्रमुख डॉक्टर गौरव वर्मा, विभाग संयोजक जतिन भारती, नगर मंत्री अरुण सूर्यवंशी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रिया शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें