फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूमधाम से निकली शोभयात्रा, मूर्ति का किया विसर्जन

Sat, 30 Aug 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के चौक बाजार में स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पीलीभीत-महाराष्ट्र मित्रमंडल के तत्वावधान में चल रहे गणेश चतुर्थी उत्सव में वृंदावन के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। नंद के घर बधाई उत्सव और श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीला देख दर्शक भावुक हो गए। उधर, चंदिया हजारा और बरखेड़ा में बजाज एनर्जी परिसर में चल रहे उत्सव के समापन पर धूमधाम के साथ भगवान गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

चौक बाजार के द्वारिकाधीश मंदिर में बृहस्पतिवार को देर शाम काफी संख्या में भक्त एकत्र हुए। इस दौरान मंच पर वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुति दी। आरती के उपरांत कार्यक्रम का समापन देर रात हुआ। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश मराठा, संयोजक दीपक सावंत, उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा, जीतू मराठा, प्रवीन अग्रवाल, नीलेश सावंत, शुभम पाटिल, पंकज रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा राजा बाग काॅलोनी, रंगीलाल चौराहा, उपाधि काॅलेज चौराहा मोड़ आदि पर चल रहे गणेश उत्सव में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा में चल रहे तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव का शुक्रवार को विसर्जन शोभायात्रा के साथ समापन हो गया। गांव के फुटबाॅल मैदान पर 27 अगस्त को शुरू हुए तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव में पहले दिन गणेश पूजन और शाम को झांकी प्रस्तुत की गई। बृहस्पतिवार शाम को बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए थे। शनिवार को महोत्सव के समापन पर विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम स्थल से शुरू हुई विसर्जन शोभायात्रा में एक वाहन पर गणेश जी की मूर्ति को विराजमान किया गया। संवाद
विज्ञापन

बरखेड़ा। बजाज पावर प्लांट के आवासीय प्रांगण में सनर्जी क्लब के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी पर स्थापित श्रीगणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन शुक्रवार को अपराह्न दो बजे धूमधाम से देवहा नदी में किया गया। इससे पहले भगवान गणेश का पूजन, हवन ,भंडारा के बाद विदाई दी गई। विसर्जन यात्रा गाजीपुर कुंडा होते हुए देवहा नदी पर पहुंची। पं. विजय रतूड़ी ने नदी किनारे पूजा अर्चना कर कमेटी के सदस्यों द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन कराया। इस दौरान दीपक राणा , आशीष जोशी,संजीव सिंह, धीरज सिंह ,पुनीत, मनीष सैनी सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। उधर, श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में विराजमान भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का पूजन करके वंदना की गई। सुबह आठ बजे कमेटी के सदस्यों के साथ पंडित मुकेश पांडेय ने पूजन किया। सचिन शर्मा, सार्थक सक्सेना, श्याम सिंह ने आरती करके भक्तों को प्रसाद बांटा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें