फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षकों के जनपदीय स्थानांतरण की कवायद तेज, समिति करेगी निगरानी

Thu, 19 Jun 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक शिक्षकों के जनपदीय स्थानांतरण की कवायद तेज हो गई है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से बीएसए को आदेश जारी किया गया है। इसमें 12 बिंदुओं पर समीक्षा करने के बाद जनपदीय समिति की निगरानी और अवलोकन कराया जाएगा। समिति में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम शामिल है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि निशुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एवं 2011 के मानकों के अनुसार जनपदीय स्थानांतरण को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम निगरानी करेगी। इसमें सीडीओ, डायट के प्राचार्य और बीएसए शामिल रहेंगे।
यू डायस पोर्टल पर उपलब्ध छात्र संख्या के आधार पर अध्यापकों की संख्या का अवलोकन किया जाएगा। जनपद में आवश्यकता से अधिक अध्यापक वाले प्रत्येक विद्यालय में अध्यापक की संख्या और आवश्यकता वाले विद्यालयों को चिह्नित करते हुए सूचना पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

12 बिंदुओं पर समीक्षा और अवलोकन के बाद समिति की ओर से निर्णय लिया जाएगा। इसमें 24 जून तक आनलाइन प्रक्रिया के बाद 29 जून तक शिक्षकों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। इसके बाद 30 जून को आवेदन की छाया प्रति बीएसए कार्यालय में जमा की जाएगी। एक जुलाई तक ऑनलाइन सत्यापन और डाटा लॉक की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद तीन जुलाई को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थानांतरण की कार्रवाई करते हुए सूची निर्गत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें