फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Thu, 26 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझोला।
विज्ञापन
चौपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- संबंधित विभाग के अफसरों से निस्तारण कराने का दिया आश्वासन 
 जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए एएसपी विकास कुमार वैद्य गुरुवार शाम को गिधौर गांव पहुंचे। यहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे नाली विवाद को सुलझाया। दोनों पक्षों को आमने-सामने कर उनको सुना। इसके अलावा गांव केे बच्चों को शिक्षित करने के लिए भी ग्राम प्रधान को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए लोग सामने आएं। एक ग्रामीण ने बिजली के खंभे गलत तरीके से लगाने का आरोप ठेकेदार पर लगाया। जिस पर एएसपी ने एसडीओ से फोन पर वार्ता कर समस्या के निस्तारण को कहा। राशनकार्ड की बीपीएल सूची में अपात्रों के नाम होने की भी शिकायत दर्ज कराई गई। जिसको संबंधित विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाकर निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भीमसेन, हरवंश सिंह, कुलदीप सिंह, बीडीसी सदस्य गंगादेवी, पूर्व प्रधान रामऔतार, सोमपाल, डॉ. अडोरीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें