फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार के वीआईपी नंबर की कीमत हुई एक लाख, बोली में बढ़ने की उम्मीद

Wed, 21 Jan 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसून गंगवार रानू
विज्ञापन

पीलीभीत। अब वीआईपी नंबर लेने वाले वाहन स्वामियों को एक लाख रुपये चुकाने होंगे। इसमें भी बोली बढ़ने पर इसकी कीमत और अधिक हो सकती है। परिवहन विभाग की नई सीरीज यूपी 26 ए जेड के 0001 से 9999 तक के नंबर जारी किए गए हैं।
कार के वीआईपी नंबर के लिए न्यूनतम 15 हजार से एक लाख रुपये व बाइक का न्यूनतम तीन से 20 हजार रुपये में नंबर चुनने का विकल्प है। नई सिरीज के वीआईपी नंबरों को चार श्रेणी में रखा गया है। इसमें अति आकर्षक, आकर्षक, अति महत्वपूर्ण व महत्वपूर्ण हैं। सबसे महंगे अति आकर्षक 19 नंबर हैं। इसकी बाइक की 20 हजार, जबकि कार की एक लाख रुपये न्यूनतम है। बोली में इनकी कीमत कितनी भी बढ़ सकती है। वहीं 46 आकर्षक वाले नंबर हैं। इस श्रेणी में बाइक के नंबरों की कीमत 10 हजार व कार के नंबरों की कीमत 50 हजार तक है। वहीं अति महत्वपूर्ण के 96 नंबर हैं। बाइक के पांच, कार के नंबरों की कीमत 25 हजार है। महत्वपूर्ण के 187 नंबरों में बाइक के नंबरों की कीमत तीन हजार, जबकि कार के नंबरों की कीमत 15 हजार रुपये न्यूनतम हैं, इनकी कीमत बोली में बढ़ सकती हैं। वीआईपी नंबरों की कीमत ऑनलाइन ही जमा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


यह हैं सबसे महंगे नंबर
-नई सिरीज में 19 सबसे ज्यादा वीआईपी नंबर हैं, जिसमें 0001, 0002, 0003, 0004, 0005, 0006, 0007, 0008, 0009, 0786, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 हैं।

द्वितीय श्रेणी के वीआईपी नंबर
0010, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 0100, 0111, 0200, 0222, 0300, 0333, 0400, 0444, 0500, 0555, 0600, 0666, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 0999, 1000, 1100, 2000, 2200, 3000, 3300, 4000, 4400, 5000, 5500, 6000, 6600, 7000, 7700, 8000, 8800, 9000, 9900 हैं। यह आकर्षक वाले नंबर है। इसके अलावा अति महत्वपूर्ण व महत्वपूर्ण वाले नंबर भी हैं।

कीमत हो कुछ भी, चाहिए मनचाहा नंबर
-काफी लोग भले ही महंगाई बढ़ने की बात करते हैं, लेकिन कुछ शौकीन मिजाज के लोगों पर महंगाई कोई मायने नहीं रखती है। वे लोग वीआईपी नंबर लेने के लिए कुछ भी कीमत चुकाने को तैयार हो जाते हैं।
विज्ञापन



वर्जन

विभाग की ओर से नए सिरीज (यूपी 26 ए जेड) जारी कर दी गई, जिसमें काफी फैंसी नंबर हैं। इनको लेने के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। नीलामी के आधार पर नंबर आवंटित किए जांएगे। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें