फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में रात में हुई बिजली कटौती ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में फाॅल्ट के चलते अघोषित बिजली कटौती की समस्या जारी है। शनिवार रात शहर के कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की रात शहर के अलग-अलग मोहल्लों में कटौती हुई। सूचना पर पहुंची टीम ने उसे सही किया। रविवार को लोगों को कटौती से कुछ राहत मिली। कुछ इलाकों को छोड़कर अन्य जगहों पर बिजली व्यवस्था सही रही।
बारिश के बाद से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। शनिवार की रात शहर के नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, बल्लभ नगर, मौर्य मार्केट के पीछे, एकता नगर, आवास विकास, शेरों वाली मठिया, लेखराज, खुदागंज आदि जगहों पर कटौती हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने वहां की व्यवस्था को सुचारू किया। इसके अलावा रविवार को शहर के कुछ एक मोहल्लों में ट्रिपिंग की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई जहांगीर आलम ने बताया कि शहर की बिजली व्यवस्था को सही कर लिया गया है। कुछ एक जगह छुटपुट फाॅल्ट आए थे। जिन्हें सही करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें