पीलीभीत। बिजली खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदते समय क्षतिग्रस्त हुई नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन की मरम्मत सोमवार को भी नहीं हो सकी। 10 से अधिक मोहल्लों की 50 हजार से अधिक आबादी दो दिन से जल संकट का सामना कर रही है। पानी न मिलने से नगर पालिका के प्रति लोगों में रोष है।
बिजली निगम की ओर से रिवैंप योजना से कराए जा रहे कार्य में रविवार को कोतवाली मार्ग पर नॉवल्टी सिनेमा के पास खंभा लगाने के लिए गड्ढा खोदते समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद से फीलखाना, पकड़िया, पंजाबियान, शेर मोहम्मद, खकरा, बेनी चौधरी, साहूकारा, चूने वाली गली, बाग गुलशेर खां, सरफराज खां आदि मोहल्लों में संकट है।
नगरपालिका की ओर से पाइपलाइन सही करने में कम से कम 25 घंटे का समय लगने की जानकारी दी गई थी। नगरपालिका कर्मी सोमवार को पूरे दिन पाइपलाइन को दुरुस्त करने के प्रयास में जुटे रहे। गाजियाबाद से सामान भी मंगाया है। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी पाइपलाइन दुरुस्त नहीं हो सकी।
फोटो: 22
पिछले कई दिनों से गंदा पानी आ रहा था। अब पाइपलाइन टूटने से आपूर्ति ही ठप हो गई। - नवीन शर्मा, मोहल्ला बेनी चौधरी
फोटो: 23
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से दो दिन पानी नहीं मिला है। इससे परेशानी हो रही है। - सैय्यद मोहसिन अली, फीलखाना
फोटो: 24
दो दिन हो गए। पेयजल आपूर्ति अब तक सुचारू नहीं हो सकी है। पानी न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - सुभाष चंद्र, मोहल्ला पकड़िया
वर्जन
मुख्य पाइपलाइन में अभी पानी भरा है। कई पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के लिए गाजियाबाद से सामान मंगा लिया गया है। देर रात तक पाइपलाइन सही कर दी जाएगी। - तारिक हसन, जलकल प्रभारी, नगर पालिका
पीलीभीत के कोतवाली मार्ग पर टूटी पानी की पाइप लाइन को सही करने का शुरू हुआ कार्य।संवाद
पीलीभीत के कोतवाली मार्ग पर टूटी पानी की पाइप लाइन को सही करने का शुरू हुआ कार्य।संवाद
पीलीभीत के कोतवाली मार्ग पर टूटी पानी की पाइप लाइन को सही करने का शुरू हुआ कार्य।संवाद