फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग के खिलाफ दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Oct 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
कस्बे के दिव्यागों ने रोडवेज बसों के यहां न रुकने को लेकर परिवहन विभाग के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय के पास एकत्र होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

कस्बा चुर्रासकतपुर के दिव्यागों ने कस्बे से गुजरने वाली बीसलपुर-बरेली रोड पर चलने वाली रोडवेज बसों के कस्बे में न रुकने को लेकर परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दिव्यांगों का कहना था कि रोडवेज बसें यहां स्टॉपेज होने के बाद भी नहीं रुकती हैं, जिससे उन्हें कहीं भी जाने आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिव्यांगों का आरोप यह भी है कि बस ड्राईवर दिव्यांगों को देखकर जानबूझ कर बसें नहीं रोकते हैं। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी जब इस समस्या का समाधान नहीं होता। इससे उनमें रोष है। उन्होंने कस्बे के प्राथमिक विद्यालय के  पास एकत्र होकर परिवहन विभाग के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में संदीप मिश्रा, बाबूराम, मोहम्मद रईस, यासीन, यामीन, असलम, अख्तर, शाहिद, गोविंद मिश्रा, इदरीश अहमद, रामकुमार, हीरालाल, शहीद और रामलड़ैते समेत तमाम दिव्यांग शामिल थे। 
मेन रोड पर बिजली का तार टूटा, मचा हड़कंप
चुर्रासकतपुर। बिजली विभाग की लापरवाही से कस्बे में बिजली तार टूट कर गिर गया। लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन रोड और कस्बे में आए दिन बहुत ही नीचे झूलते और जर्जर तारों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बिजली विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता। जिससे रविवार को मेन रोड पर जर्जर तार टूटने से वहां हड़कंप मच गया। वहां खड़ें हुए और चल रहे लोगों में भगदड़ मच गई, जिससे एक बड़ी  दुर्घटना होने से बच गई। शायद बिजली विभाग किसी बड़े हादसे के ही इंतजार में है। एसडीओ से बार-बार कहने के बाद भी इस ओर ध्यान न दिया जा रहा। इस बावत एसडीओ आनंद बाबू का कहना है कि जल्द से जल्द इन जर्जर तारों को बदलवा दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें