पीलीभीत। कलक्ट्रेट परिसर के कार्यालयों के गेट पर लिखा सुबह 10 से 12 बजे तक का जनसुनवाई का समय सिर्फ दिखावा भर है। अफसरों की लेटलतीफी और कर्मचारियों की मनमानी कार्यशैली फरियादियों का दर्द बढ़ा रही है।
विज्ञापन
समय और रुपये खर्च कर जिला मुख्यालय पहुंचने वाले फरियादियों के हाथ सिर्फ इंतजार और आश्वासन ही आ रहा है। मंगलवार की सुबह 10 से 10:25 तक की गई पड़ताल में कलक्ट्रेट के कई कार्यालयों में अफसर और कर्मचारियों की कुर्सी खाली मिली।
समस्या के समाधान की आस में फरियादी इंतजार करते दिखे। हालांकि, एडीएम वित्त राजस्व ऋतु पूनिया कामकाज निपटाती नजर आईं। उन्होंनेे कई फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। एसडीएम न्यायिक की गाड़ी पांच मिनट बाद कलक्ट्रेट पहुंची। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई की। बीसलपुुर क्षेत्र से आए किसान और अन्य ने अपनी समस्या बताई।