फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चूने वाली गली में चल रहे हाेटलों के मालिकों पर अतिक्रमण का आरोप

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते अ​खिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर चूने वाली गली में चल रहे होटलों के मालिकों पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि चूने वाली गली में अतिक्रमण के कारण वहां आए दिन जाम लगता है। यहां कुछ होटल मालिकों ने न सिर्फ अतिक्रमण कर रखा है, बल्कि वहां पकाए जाने वाले मांस के कारण भी दिक्कत होती है। ज्ञापन में सावन माह के दौरान मांस बनाने पर प्रतिबंध लगाने और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन देने के दौरान जिला उपाध्यक्ष अंकित सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर महामंत्री प्रमोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें