फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में गरजे प्रधान संगठन के सदस्य

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे प्रधान संगठन के सदस्य।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में व्याप्त समस्याओं को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले तमाम प्रधान सड़क पर उतर आए। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन डीएम कार्यालय में प्रशिक्षु एसडीएम हिमांशु को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पंचायत से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर माह में एक बार जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पंचायत दिवस का आयोजन करने। प्रधानों के अलावा सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकरण से पूर्व उपनिदेशक पंचायत राज से अनुमति का प्रावधान रखने तथा बिना शपथ पत्र जांच न कराए जाने की मांग की गई।
इसके अलावा जिला योजना समिति में ग्राम प्रधानों को प्रतिनिधित्व दिए जाने। राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग से हो रहे भुगतान की तरह ही मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरी और मटेरियल का भुगतान ग्राम प्रधान और सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर से करने। ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा के लिए उनको शस्त्र लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता देने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम पंचायत में प्रयुक्त होने वाली समस्त निर्माण सामग्री का मूल्य बाजार दर से परीक्षित करने, भुगतान तुरंत कराने सहित कई मांगों को उठाया गया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह चौहान रामनिवास शर्मा, ओमवती,शिवपाल सिंह, रामसनेही, गुड्डी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें