फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलुइया में दूसरे दिन मनाया गया चेहल्लुम

Fri, 04 Dec 2015 10:31 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में चेहल्लुम परंपरागत ढंग से मनाया गया। गहलुइया में रात को ताजियों का गश्त निकला गया और शुक्रवार को ताजिया करबला में दफन किए गए। परंपरा के अनुसार चेहल्लुम के दो दिन बाद शनिवार को शेरपुरकलां और केसरपुर में चेहल्लुम मनाया जाएगा।
विज्ञापन

चेहल्लुम बृहस्पतिवार को था, लेकिन परंपरा के अनुसार गांव गहलुइया में एक दिन बाद और शेरपुरकलां, केसरपुर में दो दिन बाद मनाया जाता है। रात को गहलुइया में ताजियों की गश्त निकाली गई। शुक्रवार को ताजियों को गांव के समीप करबला में दफन किया गया। इस दौरान मेला भी लगा। मेला में तौफीक खां, हसीनुल रहमान, ताज मोहम्मद, सितारुद्दीन, अब्दुल रहीम, लतीफ खां, अच्छन, लियाकत आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
जोगराजपुर। गांव रायपुर में बृहस्पतिवार को चेहल्लुम मनाया गया। शाम को ताजियों को गांव गोरा और रायपुर के बीच करबला में दफन किया गया। केसरपुरकलां में परंपरा के अनुसार शनिवार को चेहल्लुम मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरपुरकलां। कस्बा में भी शनिवार को चेहल्लुम मनाया जाएगा। ताजियों को करबला में दफन किया जाएगा। ईदगाह मैदान के समीप मेला भी लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें