शहर में चल रहे उर्से हशमती व उर्से मुशाहिदी में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम आल इंडिया तरही मुशायरा शुरू हुआ।
शहर के मोहल्ला भूरे खां स्थित आस्तान हशमतिया मुशाहिदिया में अहले सुन्नत मौलाना मोहम्मद हशमत अली खां के 57वें उर्से हशमती व साबिक मुफ्ती ए शहर मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुशाहिद रजा खां के 18वेें उर्से मुशाहिदी के दूसरे दिन शुक्रवार को नमाज ए फज्र हल्काए शरीफ का प्रोग्राम हुआ। पूरे दिन अकीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। उर्स में जिले के अलावा अन्य प्रांतों से भी अकीदतमंद पहुंच रहे हैं।
आयोजकों द्वारा बाहर से आए अकीदतमंदों के ठहरने व लंगर आदि का भी इंतजाम किया गया है। इधर आस्तान ए हशमतिया के बाहर लगी दुकानों पर महिलाओं व बच्चों ने गर्म कपड़े, क्राकरी व खानपान की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। इधर देर शाम रजा हॉल में ऑल इंडिया तरही मुशायरा शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। आस्तान ए हशमतिया के सज्जादानशीन मौलाना मोहम्मद जरताब रजा खां ने बताया कि पांच दिसंबर को सुबह नौ बजे से तकरीरी प्रोग्राम, तीन बजे चादर शरीफ का जुलूस व नमाजे इशा भी तकरीरी प्रोग्राम होगा।