वनमहोत्सव के तहत टाइगर रिजर्व में दूसरे दिन भी पौधारोपण किया गया। तराई
और महोफ के बघा कंपार्टमेंट 56 में डीएफओ ने ग्राम प्रधान के साथ पौधारोपण
किया।
महोफ रेंज में हुए वनमहोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने ग्रामीणों को पेड़ पौधों का महत्व
बताकर इन्हें लगाने की अपील की। इसके बाद डीएफओ व प्रधान चंद्रसेन ने पौधा
लगाकर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद एसडीओ डीपी सिंह, वनक्षेत्राधिकारी केपी
सिंह, अन्य स्टाफ व ग्रामीणों ने भी पौधारोपण किया। डीएफओ ने बताया कि
यहां 2500 पौधे लगाए हैं। उधर बराही रेंज की तराई व फैजुल्लागंज में दो दिन
में 7500 पौधे लगाए जा चुके हैं। डीएफओ ने बताया कि वन महोत्सव के तहत एक
सप्ताह में टाइगर रिजर्व में 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसे समय से
पूरा कर लिया जाएगा।
डीएनए क्लब की गोष्ठी
उधर डीएनए क्लब की ओर से
चल रहे वनमहोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें
भवानी शंकर ने पेड़ पौधों को धरती की आधार बताते हुए सभी से पौध लगाने और
पेड़ों का संरक्षण करने की अपील की। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि
पौध लगाने के साथ ही उनका संरक्षण भी करना चाहिए। यहां हर्षित, प्रखर,
लवप्रीत, सुरेंद्र, प्रिंस, अनमोल, विशाल मौर्य, अमित, अनुराग, सतीश,
राहुल, उदित सहित कई लोग मौजूद रहे।