रामस्वरूप पार्क में अतिक्रमण अभियान के दौरान हटाए गए दुकानदारों ने
प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए पार्क में अनिश्चितकालीन धरना
शुरू कर दिया।
शहर के रामस्वरूप पार्क में बुधवार को चलाए अभियान के
दौरान अतिक्रमण की जद में आए 35 खोखे/दुकानों को जेसीबी ने ढहा दिया था।
इसमें कई दुकानदारों ने स्वत: ही अपने खोखे हटा लिए थे। इधर बृहस्पतिवार को
तमाम दुकानदार रामस्वरूप पार्क में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रशासन पर
वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर
बैठे दुकानदारों का कहना था कि सभी दुकानदार 27 जून को जिलाधिकारी कार्यालय
गए थे। जहां एडीएम ने उन्हें ईद बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
इसके बावजूद प्रशासन ने एक जुलाई को आनन फानन में खोखो आदि को तोड़ दिया
गया। जिससे उनका काफी नुकसान भी हुआ। कहा कि 35 दुकानों ने करीब 350 लोगों
को भरणपोषण होता है। अब सभी बेरोजगार हो गए हैं। धरना देने वालों में राजीव
सहगल, सलीम, नवी अहमद, अजीज अहमद, सुहैल, जावेद, कलीम, रजी, आमिर, बाबू,
सोनू, नदीम, रफीक अहमद, मोहम्मद सरताज, जमाल, जकी, यासीन, साजिद, लईक, शफीक
आदि शामिल रहे।