फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संचालकाें ने खोल ली सील लैब व क्लीनिक, विभाग ने फिर की सील

विज्ञापन
गांव जोगराजपुर में पुलिस के साथ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने सील किया क्लीनिक स्रोत: विभाग
विज्ञापन
पूरनपुर। अवैध तरीके से संचालन मिलने पर सील की गई लैब और जांच के समय मौके से भागे क्लीनिक संचालक ने नोटिस चस्पा होने के बाद भी क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया। क्लीनिक में मरीजों को भर्ती किया जाने लगा। सोमवार को पुलिस के साथ पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी ने क्लीनिक और लैब को फिर सील कर दिया। चर्चा है कि सील की गई लैब एक माननीय के इशारे पर खोली गई थी।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने छह मई को गांव जोगराजपुर में छापा मारकर अवैध रूप से चल रही लखनऊ लैब को सील कर दिया था। लैब पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नोटिस चस्पा कराकर संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया था। चर्चा है कि लैब संचालक ने एक माननीय से लैब खुलवाने की गुहार लगाई। माननीय ने लैब संचालक पर कार्रवाई न करने का प्रभारी चिकित्साधिकारी पर दबाव बनाया। इसके साथ ही अगले दिन सील की गई लैब के ताले तोड़कर उसे खुलवा दिया गया। माननीय के दखल की वजह से ताले तोड़कर खोली गई लैब के मामले में संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, क्लीनिक संचालक ने भी बगैर नोटिस का जवाब दिए क्लीनिक खोल दिया।
सोमवार को पुलिस के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी ने फिर छापा मारा। उन्होंने बताया कि सील की गई लैब खुली मिलने पर उसे दोबारा सील करा दिया गया है। नोटिस का जवाब दिए बगैर क्लीनिक खुला मिलने पर उसे भी सील करा दिया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखकर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें