फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची न्यूरिया टीम

Thu, 02 Oct 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर न्यूरिया कॉलोनी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे नेताजी सुभाष कप-2025 फुटबॉल टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच बुधवार को खेला गया। इसमें नैना क्लब न्यूरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीलीभीत स्टेडियम की टीम को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

नैना क्लब की ओर से अबू बकर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो गोल दागे। टीम की तरफ अलकाली और अरबाज ने एक-एक गोल किया। पीलीभीत टीम की तरफ से एकमात्र गोल अजय ने किया। अबु बकर को शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। मैच की शुरुआत समिति अध्यक्ष सुब्रत दास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई।
टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष ने बताया पहला सेमीफाइनल मैच बृहस्पतिवार को वनबसा और सुभाष क्लब न्यूरिया के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को नैना क्लब न्यूरिया और खटीमा के बीच होगा। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मैच के दौरान प्रधान मनोज गोलदार, समिति अध्यक्ष सुब्रत दास, उपाध्यक्ष किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष विजय सरकार, प्रभात, भपतोष, नित्यानंद, राधेश्याम, विक्की, विदुर, छोटू, लखन और रवि रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें