फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगवां चौराहा का चौड़ीकरण कर चारों तरफ से हटाए जाएंगे कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद डीएम ने तैयार किया इसके सुधार का खाका
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के लिए कराई जाएगी लाइटिंग, नाले ढकेंगे और अवैध दुकानों को दूसरे स्थान पर प्रशासन करेगा स्थानांतरित, डीएम ने तय की जिम्मेदारी
पीलीभीत। एक दिन पूर्व किए गए निरीक्षण के बाद नौगवां चौराहा के सौंदर्यीकरण का खाका डीएम ने तैयार कर लिया है, जिसके मुताबिक, चारों तरफ 100 मीटर के दायरे में अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। यहां पर खोका-ठेला लगाने वालों को दूसरी जगह भेजा जाएगा। अन्य कई बिंदुओं पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।
शहर की सड़कों, पार्कों, मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण कराकर सूरत बदलने का काम डीएम पुलकित खरे ने कम समय में बखूबी किया है। मां यशवंतरी देवी मंदिर, नेहरू पार्क समेत सभी जगहों पर कराए गए कामों के बाद अब बदलाव भी दिखाई देता है। नकटादाना चौराहा पर भी सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरणों में है। इसी तरह अब नौगवां चौराहा की तस्वीर बदलेगी। एक दिन पूर्व डीएम ने चौराहे का निरीक्षण किया था। अब इसे अमलीजामा पहनाने के लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम को चौराहे के चारों तरफ 100 मीटर के दायरे में अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। पंजीकृत होर्डिंग्स के अलावा बिना अनुमति अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स और फ्लैक्स भी हटाए जाएंगे। चौराहे का चौड़ीकरण किया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था भी लाइटें लगाकर बेहतर की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी नगरपालिका के ईओ को दी गई है। खुले नाले को ढका जाएगा। पेड़ों की छटनी कराने और और अवैध दुकानों को दूसरे स्थान पर स्थापित कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि नौगवां चौराहा शहर का प्रमुख चौराहा है। इसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बिजली के खंभों पर पेंटिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें