फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग

Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
समाजवादी युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। इसके लिए सयुस प्रदेश सचिव यूसुफ अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को भेजा है।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा की बैठक प्रदेश सचिव यूसुफ कादरी के नेतृत्व में शहर के एक होटल में हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उसके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव ने कहा प्रदेश के युवा अखिलेश यादव के साथ हैं। सत्ता में आने से पहले भी हम साथ थे, सत्ता मिलने पर भी साथ रहे और चुनाव बाद पुन: मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अखिलेश यादव ही रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने हस्ताक्षर से युक्त एक ज्ञापन मुलायम सिंह यादव को भेजा है। इसमें कहा गया है कि आपने हमें अखिलेश यादव जैसा योग्य, युवा नेतृत्व दिया है जिसकी कार्यशैली से अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर और छात्र सभी खुश हैं। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करना चाहिए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा जीत हासिल कर आपको प्रधानमंत्री बना सके। ज्ञापन में पार्टी से निकाले गए रामगोपाल यादव सहित तमाम पदाधिकारियों को पार्टी में वापस लेने की मांग भी की गई है। बैठक और ज्ञापन भेजने वालों में यूसुफ कादरी, हैदर जाफरी, जौहर अब्बास, अब्दुल कादिर अंसारी, अशरफ मंसूरी, चांद अंसारी, प्रदीप सोनकर सहित कई कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें