फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बहादुरगंज में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 10 Sep 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ग्राम बहादुरगंज में  डब्ल्यूटीआई के फील्ड अधिकारी अरुण कुमार और असिस्टेंट रुस्तम राणा के द्वारा
विज्ञापन
मझोला। ग्राम बहादुरगंज में पिछले कई दिनों से तेंदुए की लगातार चहलकदमी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पूर्व तेंदुए ने एक किसान की पशुशाला में घुसकर पड़िया का शिकार कर लिया था। इसके बाद से वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


तराई टाइगर प्रोजेक्ट के अंतर्गत वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) टीम की ओर से लगाए गए कैमरों में तेंदुए की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने निगरानी और बढ़ा दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया गया है, जबकि उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को तेंदुए से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों से अकेले खेतों और सुनसान स्थानों पर जाने से बचने, रात के समय विशेष सावधानी बरतने तथा तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन


निगरानी अभियान के दौरान वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह, वन दरोगा कौशलेंद्र यादव, टाइगर ट्रैकर राजीव ढाली, प्रमोद कुमार तथा डब्ल्यूटीआई के फील्ड अधिकारी अरुण कुमार और असिस्टेंट रुस्तम राणा मौजूद रहे। फील्ड अधिकारी ने बताया कि टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें