फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आग बरसा रहा ज्येष्ठ का महीना, तापमान 42 के पार

विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर पहुंची ट्रेन से उतरने के बाद तेज धूप व गर्मी से बचाव कर आते यात्री । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। ज्येष्ठ का महीना आग बरसा रहा है। दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। कई दिन से दोपहर में तो सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छा जा रहा है। लोग धूप में घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। तापमान भी 42 डिग्री के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

तेज धूप व पछुआ हवा ने गर्मी में और इजाफा कर दिया है। बुधवार सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.8 व न्यूनतम तापमान 28.2 दर्ज किया गया। तेज धूप लोगों की त्वचा जला रही है। छोटे बच्चे, गृहणियां, राहगीर, व्यापारी हर कोई गर्मी से परेशान है। तेज धूप में त्वचा के बचाव के लिए लोग दस्ताने, गमछा, छाता आदि चीजों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी में लोग कूलर व पंखाें के सामने भी पसीना-पसीना हो रहे हैं। वहीं बाजार में भीड़ केवल अपराह्न और शाम में ही देखने को मिल रही है।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया इन दिनों बढ़ते तापमान का कारण हवा का बदला हुआ रुख है। पुरवाई हवा में तापमान 40 डिग्री के नीचे आ गया था पर बीते कुछ दिन से चल रही पछुआ हवा ने एक बार फिर तापमान को 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा दिया है।

रेलवे जंक्शन पर पहुंची ट्रेन से उतरने के बाद तेज धूप व गर्मी से बचाव कर आते यात्री । संवाद

रेलवे जंक्शन पर पहुंची ट्रेन से उतरने के बाद तेज धूप व गर्मी से बचाव कर आते यात्री । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें